फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे एक्टर सुशांत, पहले दिन किया ये

Mon, 28 Aug 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
sushant rajput in rudraprayag
विज्ञापन
केदारनाथ धाम को लेकर बनाई जा रही हिंदी फीचर फिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक अभिषेक कपूर, अभिनेता सुशांत राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान सोनप्रयाग पहुंच गए हैं। यूनिट के साथ इन लोगों ने त्रियुगीनारायण मंदिर और गांव सहित अन्य क्षेत्रों पर शूटिंग साइड का दौरा भी किया।       
विज्ञापन


फिल्म यूनिट के बीस सदस्य रविवार शाम करीब चार बजे सीतापुर पहुंचे। चाय-नाश्ते के बाद ये सभी लोग त्रियुगीनारायण के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचकर मंदिर के दर्शन के बाद टीम ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सुशांत और सारा गांव के रास्तों से भी साथ-साथ गुजरे।
Trending Videos
विज्ञापन

sushant rajput with unit team
फिल्म के लाइन प्रोड्सर अमित मेहता ने बताया कि मुख्य कलाकारों के साथ फिल्म का टेक्निकल स्टाफ पहुंच गया है। अन्य लोग इस सप्ताह के अंत तक पहुंच जाएंगे। दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा भी फिल्म यूनिट के लोगों की सुरक्षा के लिए होटल में सभी इंतजाम किए गए हैं।

यहां पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि फिल्म की यूनिट अगले दो-तीन दिन शूटिंग वाले स्थलों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें