वाहन में 2 लोग सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थत्यूड़ थाना प्रभारी चतर सिंह नेगी ने बताया कि वाहन में मनवीर पुत्र बलबीर 27 निवासी ग्राम थापला, पट्टी छेजुला, थाना कैम्पटी, जौनपुर टिहरी गढ़वाल व दिनेश पुत्र बलदेव 35 निवासी लगड़ासू, पट्टी छेजुला, थाना कैम्पटी, जौनपुर टिहरी गढ़वाल की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मसूरी शादी में आए हुए थे जो वापस मसूरी से थत्यूड़ जा रहे थे।