फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई बोईग विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, कई फ्लाइट्स रद्द

Sun, 13 May 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
flight
विज्ञापन

दिल्ली में मौसम खराब हो जाने से रविवार की शाम को  बड़े विमानों की आपातकालीन लैडिंग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कराई गई। देर शाम तक बड़े बोंईग विमान दिल्ली में मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार चार बड़े यात्री विमानों को एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विज्ञापन


 दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते रविवार की शाम को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक के बाद एक चार बड़े यात्री विमानों की लैडिंग कराई गई। दिल्ली में मौसम खराब होने से लैडिंग नही होने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जहाजों को भेज दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि मौसम खराब हो जाने से काठमांडू नेपाल से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया , इंडिगो एयरलांइस के कलकत्ता से दिल्ली, रायपुर से दिल्ली से आ रही फ्लाईट के अलावा स्पाईसजेट के जम्मू से दिल्ली आ रहे बोंईग विमान को मौसम की खराबी के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैडिंग कराई गई है।

इसके अलावा जेटएयरवेज की देहरादून से दिल्ली जाने वाली फ्लाईट मौसम की खराबी के चलते उड़ान रोक दी गई। गौरतलब है कि मौसम में खराबी होने पर राजधानी दिल्ली के समीपस्थ हवाईअड्डा होने के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विमानों की आपातकालीन लैडिंग कराई जाती हैं। देर शाम तक विमान एयरपोर्ट पर खड़े होकर दिल्ली में मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें