फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः एक मार्च से बोइंग विमान भरेंगे उड़ान

Fri, 12 Feb 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस एक मार्च से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बोइंग विमान की सेवाएं शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने हवाई सेवाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बोइंग विमानों की नियमित आवाजाही शुरू होने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को कम किराये में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। फिलहाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइसजेट, जेट एयरवेज और एयर इंडिया के विमान ही सेवाएं दे रहे हैं।

हवाई यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस के बोइंग विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एक मार्च से उड़ान भरते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इंडिगो 170 सीटर विमानों के साथ दून-दिल्ली के मध्य हवाई सेवा शुरू कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक आधा दर्जन फ्लाइट का आना-जाना प्रस्तावित है। इंडिगो के बडे़ विमानों से यात्री देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से वाया मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद तक यात्रा कर सकते है। कंपनी की मानें तो न्यूनतम हवाई किराये में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

अब इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यात्रियों को न्यूनतम किराये में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। बताया जा रहा है कि अन्य विमानन कंपनियां भी जौलीग्रांट से बड़े विमानों की आवाजाही शुरू करने का मन बना रही हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर नितिन कडियान ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान की उड़ानें एक मार्च से शुरू हो रही हैं। इनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इससे पहले यहां से किंगफिशर के बोइंग विमानों का संचालन होता था। लेकिन कंपनी बंद होने से सेवा समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें