रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास के आगे नदी में शुक्रवार सुबह एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।