लाठी डंडे, तलवारे चलने लगी और फायरिंग होने लगी
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में ऐसा बवाल हुआ जो खून-खराबे तक पहुंच गया। करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है।
पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में देखते-देखते ही दोनों तरफ से लाठी डंडे, तलवारे चलने लगी और फायरिंग होने लगी। जिसमें करीब 25 लोग घायल हो गए।
कई थानों की पुलिस भेजकर माहौल को शांत कराया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिन में तो किसी तरह सुलझा दिया गया था विवाद
demo pic
सोमवार को दशहरा के दिन युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसे दिन में तो किसी तरह सुलझा दिया गया था, लेकिन रात में जब एक पक्ष के लोग रिश्तेदारी में जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर हमला बोल दिया।
दोनों पक्षों में दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। तलवार निकलने के बाद कुछ ही देर में पथराव शुरु हो गया और फायरिंग भी होने लगी।
करीब आधे घंटे तक विवाद होने पर सूचना पुलिस तक पहुंची। पथरी पुलिस गांव में पहुंची और हालात को देखते हुए आला अधिकारियों को विवाद की जानकारी दी।
तनाव को देखते हुए आस पास के थानों से भी पुलिस शिवगढ़ भेजी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात तक गांव में पुलिस ने डेरा डाला हुआ था।
पुलिस गम्भीरता दिखाती तो न होता खूनी संघर्ष
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में पर्याप्त पुलिस बल भेजा गया है।
एहतियात के तौर पर पीएसी भी भेजी जा रही है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसएसपी का कहना है इस बारे में जानकारी ली जाएगी कि चूक किस स्तर पर हुई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।