फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के लिए दिखा गजब का उत्साह

Sun, 15 Jun 2014 01:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
1140...! यह महज संख्या नहीं, बल्कि रक्तदान करने वाले महादानियों का जज्बा है। अमर उजाला फाउंडेशन ने शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रक्तदाता पहुंचे।
विज्ञापन


जज्बा कुछ इस कदर था कि इस महादान को उन्होंने दूरी और गर्मी की भी परवाह नहीं की। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक देहरादून जिले में लगे कैंप में 587, हरिद्वार जिले में 553 ने रक्तदान कर महादानियों की सूची में नाम दर्ज कराया।

देहरादून जिले में कुल 12 जगह कैंप लगाया गया, जबकि हरिद्वार में छह स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया था। विभिन्न संगठनों के सहयोग से लगाए गए इन कैंप में लोग स्वत: स्फूर्त रक्तदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


कई ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि कुछ ऐसे भी थे, जिनके लिए रक्तदान एक जरूरी परंपरा बन चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी ने पढ़ा, कोई सुनकर पहुंचा कैंप में

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और हिमालयन अस्पताल के सहयोग से शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कई लोग समाचारपत्र से जानकारी मिलने के बाद स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पहुंचे, तो कई रक्तदाता दूसरों से जानकारी प्राप्त होने के बाद कैंप में आए और रक्तदान की इच्छा जाहिर की।

देहरादून निवासी संजय देवलियाल और हरीश कंडवाल ने बताया कि वह बिजनेस के सिलसिले में हिमालयन अस्पताल चंद्रेश्वरनगर पहुंचे, यहां उन्हें रक्तदान कैंप की जानकारी मिली, लिहाजा दान के लिए आगे आए।

मीरकपुर, जिला सहारनपुर निवासी ऋषिपाल सिंह कुछ दिनों से शीशमझाड़ी में एक आश्रम में ठहरे हुए हैं। वहां उन्हें अमर उजाला समाचारपत्र में रक्तदान कैंप के बारे में जानकारी मिली। आश्रमवासियों से हिमालयन अस्पताल का पता पूछकर वह रक्तदान के लिए कैंप में पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें