फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो जगह कर सकेंगे स्वैच्छिक रक्तदान

Sat, 03 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रक्तदान
विज्ञापन
मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन और एलआईसी के तत्वावधान में आज शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आसपास के लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में दून अस्पताल ब्लड बैंक और श्री महंत इंदिरेश ब्लड बैंक भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने बताया कि सांझी छत विकास समिति के सहयोग से दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा के जन्मदिवस पर दून अस्पताल ब्लड में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में रक्तदान करने की अपील की। आयोजन में सांझी छत विकास समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह, विवेक शर्मा, भारत कुमार, राधिका शर्मा, हरमीत कौर, राहुल सहगल, संचित शर्मा, आशिया खान समेत अन्य सहयोग करेंगे।

इसके अलावा जीएमएस रोड पर बल्लूपुर चौक के पास स्थित एलआईसी शाखा में भी आज शिविर लगेगा। शाखा के मुख्य प्रबंधक बिमल किशोर और मनीष शाह ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की है। आयोजन में केएस चौहान, आरपी जुयाल, प्रतिभा बिष्ट, ए मैंदोला, आरएस चौहान, बीआर चौहान, दुर्गेश भट्ट, आशीष राठौड़, केएस लिंगवाल, पंकज कुमार आरएल सकलानी, गंगा शरण समेत अन्य सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


कल क्लेमेंटटाउन में करें रक्तदान
श्रीमद्भागवत सेवा एवं जनकल्याण समिति के सचिव नवीन जोशी ने बताया कि चार सितंबर को सोसाइटी एरिया, नियर आर्य इंटर कॉलेज में रविवार को शिविर आयोजित होगा। इसमें संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, संरक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, नरेश धीर, रमाकांत उपाध्याय, करन चंद थापा, मनीष रोहिला, सुधाकर मिश्रा, विनोद राई, नीना गुरुंग, इंदु राई, बृजकिशोर यादव, नरमाया राई, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र मंदोला, अभिषेक परमार, मुकेश राठौर समेत अन्य सहयोग करेंगे। 

डेंगू के चलते खून की किल्लत
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा ने बताया कि डेंगू के चलते इन दिनों प्लेटलेट्स के लिए खून की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें