फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्लोक उच्चारण में अनूप भट्ट प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में खंड स्तरीय छात्र प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। श्लोक उच्चारण में श्री गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय के छात्र अनूप भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




आशु भाषण में द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल की कुमारी अग्रिमा अव्वल रहीं। वाद विवाद में द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान पाया। समूह गान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने प्रथम स्थान, श्री गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामूहिक नृत्य में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर ने द्वितीय, संस्कृत नाटक में द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय ने प्रथम स्थान और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इससे पहले सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल, संयोजक डॉ. आसाराम मैठाणी ने संबोधित किया। विजेता छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि, प्रशस्तिपत्र एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्रो. बीना पुरोहित, प्राचार्य डॉ. दीपशिखा, अंजू कॉमेडी, सरिता सयाना, असिस्टेंट प्रो. नीतू बलूनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें