फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को दिए निर्देश, संसाधनों की कमी वाले विद्यालय जल्द प्रस्ताव भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के समस्त प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की होशियार सिंह बुद्धू मल जैन बालिका इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों को अमल में लाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लॉक के सभी 102 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में तनाव मुक्त माहौल में बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि अधिकांश विद्यालयों में इससे संबंधित पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। जिन विद्यालयों में संसाधनों की कमी है या पुराने हो चुके हैं, वह जल्द प्रस्ताव भेज दें। प्रत्येक विद्यालय में व्हाइट बोर्ड और एलईडी बल्ब होना अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्धारित समय पर साफ की जानी जरूरी है। पानी टंकी के ऊपर नेट लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पर्याप्त क्रीड़ा सामग्री होनी चाहिए। बच्चों को समावेशी माहौल मुहैया कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर विकास रोहिला, विनीता राणा, बलवीर सिंह, अतुल चौहान, शालिनी गौतम, शिखा रानी, राजेंद्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें