फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधिक बिल आने पर जल संस्थान के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजावाला, जीवनगढ़ और बादामावाला के उपभोक्ताओं ने पानी का अधिक बिल आने पर जल संस्थान के कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता के सामने नाराजगी व्यक्त कर पानी का बिल हर महीने भेजने और पुराने बिलों को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जलसंस्थान कार्यालय भोजावाला में एकत्रित हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि जब से पेयजल योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगे हैं, लोगों के बिल अधिक आ रहे हैं। पहले दो माह का बिल 600 रुपये आता था, लेकिन अब पांच, 10 और 15 हजार तक आ रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। कहा कि कोई इतना पानी खर्च नहीं करता कि बिल पांच से 15 हजार तक आए। उन्होंने मीटरों में खराबी बताते हुए कहा कि जल संस्थान अपने मीटर चेक कराए। साथ ही दो माह के बजाए मासिक आधार पर पानी का बिल भेजे। जिनके भी बिल में गड़बड़ी है उसे जल्द ठीक किया जाय। इस मौके पर अमित चौहान, सारांश डोगरा, ओमपाल सिंह, ठाठ सिंह, गोपाल सिंह, बलबीर सिंह, रश्मि, आशा चौहान, सुरेश कुमार, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें