फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
विकासनगर में शपथ लेते नव निर्वाचित बीडीसी मेंबर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पछवादून के चार विकासखंडों में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद चारों विकासखंडों के जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर पर क्षेत्र विकास की बात कही। विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों से राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। इससे पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रकिशोर उनियाल ने ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने अन्य बीडीसी मेंबरों को शपथ दिलाई। ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर प्रवीन बंसल और कनिष्ठ प्रमुख के पद पर रेनू खान ने शपथ ली। कार्यक्रम में मनोनित विधायक जीआईजी मैन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, प्रशांत जैन, सूरत सिंह चौहान, सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, गुड्डी देवी, सुरेंद्र चौहान, प्रदीप महावर, मुकेश शर्मा, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने जेष्ठ उपप्रमुख राजीव पंवार, कनिष्ठ उप प्रमुख रचना खंडूरी समेत सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायती राज कांग्रेस की देन है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 29 विभागों को पंचायतों के अधीन किया गया, जो कि कांग्रेस की देन है। संचालन पूर्व प्रधान प्रवीण चौहान ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष उपेंद्र थापली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी, राम सिंह मौर्य पूर्ण सिंह, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। वहीं कालसी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने शिरकत की। निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कालसी ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। यहां रिटर्निंग ऑफिसर एसके बरनवाल ने ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह को शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश समेत अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, दयाराम चौहान, खजान नेगी, दिनेश, नरेश चौहान, सिया राम चौहान, कुंदन सिंह चौहान, राकेश उत्तराखंडी, दिग्विजय सिंह, सरदार सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
चकराता ब्लाक में रिटर्निंग ऑफिसर शैलेंद्र बसलियाल ने ब्लॉक प्रमुख निधि राणा को शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह और अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र त्यागी ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजपाल सिंह, अभिषेक सिंह, बीडीओ अनिता पंवार, एबीडीओ राजेंद्र प्रसाद जोशी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खुशीराम शर्मा, सभासद कमल रावत, अर्जुन देव बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

सहसपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पुष्प गुच्छ भे?- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें