फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जनता एक्सप्रेस में धमाका होने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षा बलों ने खाली कराई ट्रेन

Fri, 09 Aug 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस में विस्फोटक (आरडीएक्स) होने और कुछ दूर जाने पर धमाका होने की सूचना से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने जाने के लिए तैयार खड़ी ट्रेन को रुकवाया और खंगालना शुरू किया।

विज्ञापन


बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड ने भी एक्सप्रेस से लेकर स्टेशन तक छानबीन की। लेकिन, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत की सांस ली। अब पुलिस सूचना देने वाले की तलाश में जुट गई है।

जनता एक्सप्रेस रोजाना शाम सवा छह बजे दून स्टेशन से वाराणासी के लिए रवाना होती है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर यह प्लेटफार्म-दो पर रवाना होने के लिए खड़ी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

आदमी इनक्वायरी पर पहुंचा और बोलकर वापस भाग गया

बड़ी संख्या में यात्री इसमें सवार हो चुके थे। तभी एक व्यक्ति तेजी से इनक्वायरी पर पहुंचा और रेलकर्मी को बताया कि ‘जनता एक्सप्रेस में आरडीएक्स रखा है। डोईवाला पहुंचते ही इसमें विस्फोट हो जाएगा’।

यह सुनते ही इनक्वायरी में तैनात कर्मी के हाथ-पांव फूल गए। उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसओ जीआरपी दिनेश कुमार के अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स स्टेशन पर मौके पर पहुंची और तुरंत पूरी ट्रेन खाली कराई।

बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड से ट्रेन की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक छानबीन होती रही, लेकिन कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन कई यात्री इतने दहशत में थे कि उन्होंने गंतव्य जाने की बजाय वापस जाना उचित समझा। 
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, खामी आई सामने

छानबीन के बाद जनता एक्सप्रेस को करीब आधा घंटे की देरी से रवाना किया गया। उसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सूचना देने वाला व्यक्ति हाफ पैंट पहने था। उसके बाद वह तेजी से स्टेशन के गेट से बाहर निकल गया।

लेकिन बाहर कैमरे न होने पर उसका पता ही नहीं चला कि वह कहां गया। इसके अलावा एक डोर मेटल डिटेक्टर भी खराब है। एसओ जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि भ्रामक सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। 

कई यात्री लौट गए
जनता एक्सप्रेस में विस्फोटक होने की सूचना पर वहां अफरातफरी मच गई। कई यात्री तो इतनी दहशत में आ गए कि, उन्होंने अपने गंतव्य तक जाने के बजाय वापस जाना ही उचित समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें