युवती को उसकी एडिट की हुई फोटो भेजी, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया। मामले की शिकायत पीड़िता ने प्रेमनगर पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि रात के समय व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने पहले परेशान किया और व्हाट्सएप पर एक अश्लील फोटो भेजी। भेजी गई फोटो एडिट की हुई थी। आरोप है कि फोटो एडिट करके भेजने वाले ने सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट करने की धमकी दी और कहा कि जैसा कहूं वैसा करो। परेशान होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद प्रेमनगर थाने में शिकायत की गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी कुलदीप पंत का कहना है कि, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।