फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में स्टांप की कालाबाजारी पर 'हंगामा'

Sat, 28 Sep 2013 09:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के कचहरी परिसर में शनिवार का दिन हंगामे के नाम रहा। एक अधिवक्ता को स्टांप पेपर न मिलने के बाद भड़के वकीलों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्टांप वेंडरों पर स्टांप पेपर की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एडीएम वित्त झरना कमठान से मिलने पहुंचे बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत देकर कहा कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने स्टांप पेपर ब्लैक करने वाले वेंडरों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। एडीएम ने मामले में जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खाद्य सुरक्षा योजना के लिए मारामारी
इन दिनों खाद्य सुरक्षा योजना के सर्वे का काम चल रहा है। इसमें आय प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने की सूरत में आवेदक को शपथपत्र देना है। बताया जा रहा है कि इन दिनों यह शपथपत्र बनवाने के लिए ही लोगों में दस, सौ रुपये के स्टांप पेपर लेने की मारामारी सी मची हुई है। हर रोज हजारों लोग कचहरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन को लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कोर्ट परिसर में स्टांप पेपर ब्लैक किए जा रहे हैं। लोगों से मनमाना रेट वसूला जा रहा है। यह ठीक नहीं है। शनिवार को हद हो गई, हमारे एक अधिवक्ता ने स्टांप मांगा तो वेंडर ने उसे बैरंग लौटा दिया। जबकि कोर्ट परिसर में कई लोग बिना लिखे स्टांप लेकर घूमते हुए नजर आए।
-आरएस कठैत, सचिव, बार एसोसिएशन

बिना लिखे स्टांप तो कई बार वकील ही ले जाते हैं। हम उनके साथ काम करते हैं तो भरोसा करना पड़ता है। कालाबाजारी का आरोप सरासर गलत है। हमारी एसोसिएशन का कोई भी सदस्य स्टांप ब्लैक करते पकड़ा गया तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगी। कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध एडीएम से शिकायत, रिपोर्ट कराई जा सकती है।
-आशुतोष रतूड़ी, सचिव स्टांप विक्रेता एसोसिएशन

बार एसोसिएशन की ओर से मेरे पास लिखित शिकायत दी गई है। ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। जनहितों को ध्यान में रखते हुए इस पर पूरी नजर रखी जाएगी। परिसर में स्टांप पेपर की कालाबाजारी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। जहां तक स्टांप वेंडरों का सवाल है, तो अब ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि हर सप्ताह उनके रजिस्टरों को चेक किया जाए।
विज्ञापन

-झरना कमठान, एडीएम वित्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें