फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर में ब्लैक कोबरा के साथ सोता रहा परिवार

Sun, 26 Oct 2014 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में भाबर क्षेत्र के लछमपुर गांव के एक घर में ब्लैक कोबरा रात भर लोगों के साथ बिस्तर पर पड़ा रहा। ताज्जुब यह कि उसी बिस्तर पर सो रहे परिवार के किसी भी सदस्य को जरा भी हानि नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन


हालांकि बिस्तर पर कोबरा देखकर घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को लछमपुर निवासी श्यामलाल शर्मा अपनी बेटी और पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। अचानक रात के करीब तीन बजे उनकी पत्नी के हाथ पर कोबरा टकराया उन्होंने कुछ चीज समझकर उसे हाथ से पकड़ा और साइड में कर दिया। बाद में उन्होंने कमरे की लाइट जलाई। लाइट जलाते ही फन फैलाकर बैठे ब्लैक कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

कोबरा को देखने के लिए लगी भीड़

इससे पहले वह कमरे में सोते बाकी लोगों को उठाती कोबरा बेटी के पांव के ऊपर से होते हुए बेड से नीचे उतर गया। कमरे के अंदर कोबरा होने की सूचना उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया।

परिजनों ने सांप को भगाने का प्रयास किया लेक‌िन वह घर से जाने के बजाय फुंकारने लगा। उन्होंने उसे कमरे में पड़े रहने में भलाई समझी और वन विभाग को फोन किया। शनिवार सुबह वन विभाग के स्नैक कैचर स्पेस्शिलिस्ट रघुवीर सिंह ने बमुश्किल कोबरा को थैले में बंद किया।

रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि ब्लैक कोबरा अत्यधिक जहरीले सांपों की श्रेणी में आता है। इसके डसने से आदमी की मौत हो सकती है। बताया कि इसको पकड़ने में जान का खतरा बना रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें