नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजे सिंह ने बताया कि काले फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) की जांच के लिए मरीज की छाती और सिर का सीटी स्कैन किया जाता है। जैसा संक्रमण का नाम है वैसे ही सीटी स्कैन में छाती या सिर में कालापन नजर आता है। अधिकांश डायबटीज, किडनी, हाई शुगर लेवल के मरीजों के संक्रमण की जद में आने की संभावना अधिक रहती है। इस बीमारी में कई मरीजों के आंखों की रोशनी चली जाती है। कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। अगर समय रहते संक्रमण पर नियंत्रण न पाया गया तो इससे मरीज की मौत भी हो सकती है।
संक्रमण के लक्षण
आंखें और नाक लालिमा, बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, खून की उल्टी, मानसिक स्थिति में बदलाव।
कैसे रहें संक्रमण से सुरक्षित
- ब्लड शुगर लेवल जांचने के साथ कंट्रोल में रखें,।
- जरूरत पड़ने पर स्टेरॉयडस ध्यान से लें।
- ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान स्वच्छ पानी का प्रयोग करें।
- एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाइयों का सावधानी से प्रयोग करें।
- जब भी बाहर जाएं, मास्क जरूर पहनें।
- गार्डन में काम करते समय जूते दस्ताने जरूर पहनें।
- संदिग्ध लक्षण होने दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें ।