फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केदारनाथ धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद है। धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना परंपराओं के विपरीत है। पौराणिक मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद के दौरान छह माह धामों में देव पूजा का विधान है। तीर्थ पुरोहितों की भावना के अनुरूप धाम के शीतकाल से संबंधित वीडियो व फोटो पोस्ट नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व श्री केदार सभा पदाधिकारी संतोष त्रिवेदी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ में हुई बर्फबारी का वीडियो प्रसारित होने पर आपत्ति दर्ज करते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें