फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला, कहा 'कानून व्यवस्था बनाने में फेल'

Fri, 12 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम हरीश रावत का पुतला फूंका। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और पुलिस अपराध नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम हो गई है। भाजयुमो ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा के महानगर कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए लैंसडौन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। रुद्रप्रयाग में एक मीडियाकर्मी पर हुआ हमला इसका ताजा नमूना है।

कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त न किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों में भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, प्रियांक कुशवाह, हिमांशु गोगिया, रिंकू शर्मा, रोहित गोयल, रणजीत भंडारी, अमन गुप्ता, वैभव, सपना चौहान, नवदीप नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें