फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में आयोजित की गई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता, डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में एनफील्ड लॉन में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया गया। सभी ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैठक में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं बल्कि समानता के सिद्धांत के प्रबल अग्रदूत थे। कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलना है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद्, और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले नायक भी थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, दर्जाधारी मंत्री ज्येति प्रसाद गैरौला, गीताराम गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, नवीन रावत, रवि कश्यप, बलबहादुर थापा, पंकज कुमार, महावीर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें