फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपाई, किया प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में शिवालिक मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार बाईपास स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता वाईएस राजवंशी के न मिलने पर सहायक अभियंता केके उनियाल को ज्ञापन सौंपा। जल्द सड़कों का निर्माण न होने पर मुख्य अभियंता के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विधायक सहदेव पुंडीर और शिवालिक मंडल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बुटोला ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें  काफी समय से क्षतिग्रस्त हैं। प्रस्ताव भेजने के बाद भी विभाग द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

बताया कि भुड्डी के रतनपुर चौक से पाल बस्ती मार्ग, रतनपुर मल्हान पुलिया पर एप्रोच रोड, कारवारी मानक सिद्ध मंदिर मार्ग, चंद्रबनी से पित्थूवाला मार्ग, बनियावाला, आर्केडिया, पितांबरपुर के आंतरिक मार्गों समेत बडोवाला, परवल, ठाकुरपुर, धारावाली आदि मार्गों पर निर्माण कराया जाना जरूरी है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे मुख्य अभियंता के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान ओमवीर राघव, खेमचंद गुप्ता, विपिन कुमार, रामपाल राठौर, दीपक थपलियाल, दयानंद जोशी, मनीष गुप्ता, कुसुम सकलानी, पारेश्वरी रतूडी, सतपाल बुटोला, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें