फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद के लिए झगड़ पड़े BJP कार्यकर्ता

Mon, 19 Aug 2013 04:59 PM IST
नई टिहरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले भाजपाई ही अब सरेआम आपस में उलझने लगे हैं। नई टिहरी में उस वक्त लोगों के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन


अनुशासन का पाठ पढाने वाली भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

पद को लेकर झगड़ा
यह वाकया तब हुआ जब प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद वापस चले गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बाहर आए तो एकाएक पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चयन के दौरान हुए मनमिटाव को लेकर मारपीट हो गई।

इसका कारण तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन दबी जुबान में कार्यकर्ता यह कहते सुने गए कि मामला अध्यक्ष पद के चयन में डायरेक्टरों की खरीद-फरोख्त में हुए लेन-देन को लेकर है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने रोका
कार्यालय के बाहर हुए झगड़े के बाद लोगों की भीड़ जुटते देख वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब बात फैल चुकी थी।

इस बावत भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल ने कहा कि इस झगड़े से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। कार्यालय के बाहर जो कुछ हुआ वह उनका आपसी मामला रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें