छह साल के लिए fकिया जा सकता है निष्कासित
पार्टी ने ऐसे 50 से अधिक बागियों की सूची तैयार की है, जिन्हें संबंधित जिलाध्यक्षों को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों के स्तर पर ही बृहस्पतिवार को बागियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हें पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जा सकता है।
चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 से
भाजपा निकाय चुनाव में अपने प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करेगी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अपने मायके को संवारेंगी भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के पहले चरण को जारी रखा गया है। पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशी, विशेषकर मेयर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घर-घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। 11 जनवरी से पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो करेगी।