फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मिशन 2027 में जुटेंगे धामी सरकार के दायित्वधारी, संगठन और सरकार के बीच होंगे सूत्रधार

Mon, 28 Apr 2025 08:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दायित्वधारियों से संगठन और सरकार अपेक्षा करती है कि वे अपने अनुभव, विजन और सक्रियता से राज्य के विकास में अपना योगदान दें। राज्य सरकार को दर्जनों जनहित की योजनाओं को पान लोगों तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की धामी सरकार के सभी दायित्वधारियों को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें जनहित और राज्य के विकास जुड़ी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का जिम्मा सौंपा है। धामी सरकार में 50 से अधिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य पद पर दायित्व दिए हैं।

विज्ञापन


संगठन और सरकार दोनों चाहते हैं कि सभी दायित्वधारी संबंधित विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अपनी क्षेत्रीय सक्रियता भी बनाए ताकि उससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने में मदद मिले। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में दायित्वधारियों को एक साथ संवाद के लिए बुलाए जाने का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी था।

मुख्यमंत्री ने भी किया संवाद 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार में जिम्मेदारी हो गई है। उनसे संगठन और सरकार यह अपेक्षा करती है कि वे अपने अनुभव, विजन और सक्रियता से राज्य के विकास में अपना योगदान दें। राज्य सरकार को दर्जनों जनहित की योजनाओं को पान लोगों तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके सक्रिय योगदान से भी सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिछले 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल जला, प्रदेश में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भी संवाद के दौरान सभी दायित्वधारियों से ऐसी ही अपेक्षा की है। उनकी इस पूरी कवायद को मिशन 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी का भी मानना है कि संगठन और सरकार के बीच दायित्वधारी एक सूत्रधार की भूमिका में होंगे, जिनके सहयोग से सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकती है। इससे पार्टी को उसके पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें