पहले जनता के बीच पहुंचो, फिर मिलेगा चुनाव का टास्क
भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि सभी दायित्वधारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं का लाभ व खूबियां लेकर जनता के पास पहुंचें। जितना अधिक हो सके, उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसके बाद संगठन ने इनका चुनावी टास्क तैयार किया है जो कि जल्द ही बताया जाएगा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और सीएम करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी
निश्चित तौर पर सभी दायित्वधारी सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे। जनता तक जितना लाभ पहुंचाएंगे, उससे पार्टी को उतनी ही मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव के लिए इनका टास्क निर्धारित किया जा रहा है। -कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा