फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कैसे चोरी हो गईं उत्तराखंड के CM की 10 'बकरियां'

Mon, 30 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दलबदल को लेकर कांग्रेस पर खूब तीर चलाए। उन्होंने विधायकों की बगावत पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने 10 बकरियां (विधायक) भी उनकी चुराई और आरोप भी उन्हीं पर लगा दिया।
विज्ञापन


यही नहीं उन पर सीबीआई का मुकदमा ठोक दिया गया। सीएम ने 2020 तक गरीबी उन्मूलन करने का एलान करते हुए कहा कि उसके बाद प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे कोई व्यक्ति नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में राज्य के 32 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे। आज यह संख्या 12.5 प्रतिशत आ पहुंची है।

सामूहिक खेती के लिए एक लाख का अनुदान

- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कांग्रेस का लक्ष्य हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी है। युवाओं को सरकारी और प्राइवेट नौकरी दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने 30000 रिक्त पदों में से 18000 बेरोजगारों को नौकरी दी। सत्ता में आते ही रिक्त पदों की संख्या शून्य हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई।

रोडवेज की बसों में बुजुर्गों को निशुल्क यात्रा कराई जा रही है। सामूहिक खेती के लिए एक लाख का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला मंगल दलों को दी जाएगी 4000 रुपए प्रोत्साहन राशि

सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
सरकार के प्रयासों से 4 रुपए किलो बिकने वाला मडुवा 40 रुपए किलो बिक रहा है। कहा कि सरकार आने पर महिला मंगल दलों को 4000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रत्याशी प्रदीप पाल ने लोगों को समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख डीपी पोखरिया ने भाजयुमो छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी, खीमराज जोशी, मदन भट्ट, जय सिंह दानू, ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

संचालन हरीश उपाध्याय ने किया। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से सवा पांच घंटे देरी से पहुंचे। सीएम को सुबह 10.55 बजे पहुंचना था। वह शाम को 4.10 बजे हेलीकाप्टर से कनालीछीना पहुंचे। मात्र 20 मिनट भाषण दिया। 4.30 बजे डोईवाला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें