फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: किसके हाथ होगी भाजपा की कमान, जल्द होगा सामने

Sat, 19 Dec 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद की लड़ाई अब असल खिलाड़ियों के बीच सिमटती दिख रही है। तमाम दावेदारों की दावेदारी का पिटारा इसी महीने खुलने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में अमित शाह ने अपनी कोर टीम के साथ कई राज्यों के अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर लंबी चर्चा भी की है।
विज्ञापन


नए साल की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा को नया सेनापति मिल जाएगा। शुक्रवार को हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में महामंत्री संगठन रामलाल के अलावा कई पदाधिकारी थे। इस दौरान उत्तराखंड को लेकर भी चर्चा हुई है।

इसी महीने ताजपोशी तय
भाजपा के संविधान के मुताबिक 31 दिसंबर तक 50 प्रतिशत राज्यों में अध्यक्ष घोषित करना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव खटाई में पड़ सकता है, क्योंकि 50 प्रतिशत राज्यों में चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन


इसलिए कई प्रदेश अध्यक्षों की ताजपोशी इसी महीने होनी तय मानी जा रही है। उत्तराखंड भी इसी में शामिल है। सूत्र बताते हैं कि सारी सूची छंट गई है, अब एक दो नाम ही शेष बचे हैं। इन्हीं में से किसी को प्रदेश भाजपा की बागडोर मिलनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें