फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा का रिपोर्ट कार्ड: आधी आबादी पर बड़ा दांव, आरक्षण समेत गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

Thu, 26 Nov 2026 10:01 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

चुनाव से पहले भाजपा ने आज अपना पांच साल के कार्यकाल का रिेपोर्ट कार्ड रखा। इसमें धामी सरकार ने आधी आबादी पर भी फोकस किया।
विज्ञापन
धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य किए हैं। भाजपा ने अपने रिपोर्ट कार्ड में बताया है कि राज्य की पांच लाख महिलाओं को दो किश्तों में एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने और 3.5 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने को अपनी उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन


भाजपा ने रिपोर्ट कार्ड में स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिए जाने, तीन लाख बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए 968 करोड़ रुपये देने और दो लाख अंत्योदय परिवारों को हर साल तीन मुफ्त सिलेंडर देने की जानकारी दी है।

वीरांगना तीलू रौतेला पुरस्कार की राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने और 2.5 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की नकद आर्थिक सहायता को पार्टी ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। 
विज्ञापन


देहरादून: भाजपा ने बनाया वॉर रूम, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला चुनाव कार्यालय, यहीं तय होगी जीत की रणनीति

Trending Videos
विज्ञापन

ये गिनाईं उपलब्धियां

- पांच लाख महिलाओं को दो किस्तों में एकमुश्त आर्थिक सहायता
- महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
- 3.5 लाख महिलाएं बनीं लखपति
- बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए 968 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
- 2.5 लाख एकल महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने की आर्थिक सहायता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें