फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शाह ने किया सोशल मीडिया वालंटियर से संवाद, 2019 के लिए दिए प्रचार के टिप्स

Sun, 24 Jun 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को देहरादून पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया वॉलंटियर की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उन्होंने सोशल मीडिया वालंटियर से संवाद कर सोशल मीडिया पर प्रचार के टिप्स दिए। आगामी चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति है कि पार्टी सोशल मीडिया पर आक्रामक प्रचार करे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि, 2019 चुनाव के पहले अमित शाह उत्तराखंड भाजपा की थाह लेने पहुंचे हैं। इसके चलते ही उनका यह दौरान बेहद खास माना जा रहा है।

शाह सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही अनिल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वे वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इसके बाद शाह वहां बने अस्थाई हेलीपैड पहुंचे और शांतिकुंज के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पं.आचार्य श्रीराम शर्मा व माता भगवती देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

amit shah
इसके बाद बैटरी चालित रिक्शा से उन्होंने गायत्री मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान अमित शाह ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से वार्ता की। वहीं उन्होंने वर्ष 2019 फरवरी-मार्च में होने वाले आम चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
 
इस दौरान डॉ. प्रणव पंड्या ने पीएम मोदी के कार्यों के प्रति संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी देश के विकास के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनके लिए पांच साल बेहद कम हैं। उन्हें अभी और मौका मिलना चाहिए। इसलिए गायत्री परिवार उनके साथ है।

कहा कि इस वक्त देश में सीधे तौर पर करीब 15 करोड़ साधक गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। वहीं शाह ने उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी और उससे संबंधित पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें