नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के 12 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद अब भाजपा के शेष चार प्रत्याशी एक साथ 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषियों की राय पर हुआ फैसला
बताया जा रहा है कि जन्मकुंडली दिखाने और ज्योतिषियों से राय के बाद भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने एक साथ 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम तय किया है।
17 को अपने-अपने क्षेत्रों में करेंगे नामांकन
जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) व पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी 17 को पौड़ी में नामांकन दाखिल करेंगे। टिहरी से सिटिंग एमपी व भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी इसी दिन दून में पर्चा दाखिल करेंगी।