- कहा, जनता का मूड भांपकर, पार्टी से समर्थन न मिलने पर हरदा कर रहे प्रपंच
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने हरीश रावत के पुलिस में की गई शिकायत को लेकर स्पष्ट किया कि हरदा से संबंधित वीडियो न तो पार्टी ने बनाया और न ही पार्टी की मंशा किसी की छवि खराब करना है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व सीएम की ओर से कोई मामला दर्ज कराया गया है तो उसका अध्ययन किया जाएगा, क्योंकि पार्टी भी ऐसे वीडियो की जांच चाहती है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी।
चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम पर तुष्टिकरण के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। हरदा इससे पहले सभी तीर्थों का भ्रमण कर चुके हैं। शायद, कुछ गलतियों का प्रायश्चित करने कि कोशिश भर थी। उन्होंने न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में भी इसी मुद्दे पर अप्रैल में अर्जी लगाई थी। हालांकि उनकी यह मुराद पूरी नहीं हुई और पंचायत चुनाव में पराजय देखने को मिली। इस बार वे तुष्टिकरण से ध्यान हटाने को कानूनी प्रक्रिया का सहारा ले रहे हैं। कहा कि वह जनादेश से खीज कर भाजपा पर तोहमत गढ़ रहे हैं। राज्य में जितने भी फैसले लिए गए, इसमें यूसीसी, धर्मांतरण, दंगारोधी कानून, गौकशी, अवैध धार्मिक कब्जों पर वह विरोध करते दिखे। हरदा किसी तरह खुद को पीड़ाग्रस्त दिखाकर सुहानुभूति बटोरना चाहते हैं, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।