फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को एक खास सौगात देकर दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, बोले वादा पूरा करने जल्द लौटूंगा

Thu, 21 Sep 2017 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अपने दो द‌िवसीय दौरे में उत्तराखंड को एक खास सौगात देने का वादा कर अम‌ित शाह बुधवार रात को द‌िल्ली रवाना हो गए। वे नंदा देवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं कई कैबिनेट मंत्रियों के काफिले के साथ अमित शाह 11.10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो में खड़ी नंदा देवी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में दिल्ली रवाना हो गए। अमित शाह ने ट्रेन में चढ़ने के बाद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

शाह ने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड की प्रगति होने वाली है। इसके साथ-साथ भाजपा को भी मजबूूत करना है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने हर बूथ पर मजबूत इकाई बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ये काम हजारों कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों  को तीन-तीन बूथ की जिम्मेदारी दे रहे हैं। हर पदाधिकारी बूूथों पर प्रवास करेगा। चार महीने बाद वह उत्तराखंड आकर इसके बारे में पूछेंगे। 

amit shah - फोटो : manish aggarwal/ rishikesh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने तीन चौथाई बहुमत देकर पूरा आशीर्वाद दिया है। हम सबका उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर चुनाव के बाद वादे भुला दिए जाते हैं। मगर भाजपा को अपना वह वादा ‘अटल ने बनाया, नरेंद्र भाई संवारेंगे’ याद है। 

उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने का सपना पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा इस सपने को साकार करने को कटिबद्ध है। शाह मंडल पर्यन्त बैठक में जुटे 3200 मंडलों, जिलों व मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि राज्य के विकास के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का भी काम करना है।

उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत इकाई में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये काम न तो वह कर सकते हैं न ही मंच पर बैठे नेता। ये काम सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता कर सकता है। उन्होंने पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं से प्रश्न किया कि क्या वह तीन-तीन बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेंगे?

उत्तर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हामी भरी। इस पर शाह ने कहा कि चार महीने बाद वह फिर उत्तराखंड आएंगे और एक-एक बूथ के बारे में पूछेंगे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह का स्वागत किया। 
विज्ञापन

बता दें क‌ि, रेलवे स्टेशन में जीआरपी और स्थानीय पुलिस शाम से ही अलर्ट थी। अमित शाह के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बन गया। मुख्य द्वार से लेकर पूरे स्टेशन में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों की अगवानी में शाह ने 11.12 मिनट में स्टेशन के अंदर प्रवेश किया। स्टेशन प्रबंधक करतार सिंह के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों की टीम शाह का स्वागत किया। इस बीच सेल्फी खींचने वालों की भीड़ रही।

प्लेटफार्म में कुछ देरी चलने के बाद शाह वीआईपी विश्राम गृह में बैठे। वहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्या, सुबोध उनियाल और डॉ.धन सिंह रावत के साथ आठ मिनट बातचीत की। 11.20 मिनट पर विश्राम गृह से बाहर निकले और 11.27 मिनट पर प्लेटफार्म में खड़ी फर्स्ट एसी के केबिन तक पहुंचे। ठीक साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें