फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय नेता बांसुरी स्वराज, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं। इस दौरान उनका भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी विदुषी निशंक के साथ उनके आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन

बांसुरी स्वराज को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वह इन दिनों गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रही हैं। प्रवास के दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। मसूरी प्रवास के दौरान विदुषी निशंक ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बांसुरी स्वराज के साथ विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा सुखद एवं स्मरणीय रही। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें