हर बूथ की मजबूती पर होगा फोकस
भाजपा का लोस चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने का लक्ष्य है। कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व टोली बैठकों में बीएल संतोष बूथों को मजबूत करने की दिशा में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 62 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। 2024 लोस चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें...चमोली करंट हादसा: तीन फर्मों को देशभर में ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, दर्ज किए गए 39 लोगों के बयान
बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति बनेगी
बीएल संतोष बागेश्वर विस उपचुनाव तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। पार्टी को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर भी विचार करना है। माना जा रहा है कि संतोष चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति बनाने के निर्देश देंगे। इसके अलावा सरकार और संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के बंटवारे पर भी चर्चा कर सकते हैं।