राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच भाजपा के इस नेता ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के लिए एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला। जानिए क्या कहा उन्होंने...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार कहना गलत है कि क्योंकि जेडीयू सहित कई विपक्षी दलों ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का एलान कर दिया था।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर है और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में अल्मोड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की समिति गठित की थी और समिति में शामिल नेता सभी दलों से मिले लेकिन कोई सहमति नहीं हो सकी।