भाजपा नेता और सांसद वरूण गांधी शनिवार को अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मसूरी पहुंचे। लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें इस परेशानी से जूझना पड़ा । शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे पौने चार बजे परिवार के साथ मसूरी पहुंचे।
वरूण जौली ग्रांट हवाई अड्डे से मसूरी सड़क मार्ग से पहुंचे। लेकिन इस दौरान वे जाम में फंस गए। लंढौर बाजार, अनुपम चौक और मंलिंगार मे जाम में उनकी फ्लीट फंस गई।
बताया जा रहा है कि वे लाल टिब्बा स्थित मास्टर बलस्टर सचिन तेंदुलकर के मित्र संजय नारंग के बोथवैल बैंक पहुंचे। मौके पर मीडिया से दूरी बनाए रखी। जानकारी के मुताबिक वरूण गांधी तीन दिन तक मसूरी प्रवास पर रहेंगे।
वरूण गांधी के मसूरी पहुंचने की खबर लगते ही भारी संख्या में मीडिया कर्मी बोथवैल और रुकबी मेनर के बाहर जमा हो गए। वरूण गांधी को पुलिस सुरक्षा के बीच लाल टिब्बा स्थित बोथवैल बैंक लाया गया।