फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के भाजपा विधायक, कहा वे शरण लेने पाकिस्तान में जाएं

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विधायक संजय गुप्ता
विज्ञापन

भीड़ की हिंसा पर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान से खफा भाजपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि शाह के बयान से देश के करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन


इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाह को भारत में खतरा है तो वह पाकिस्तान में जाकर शरण ले लें। नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।

विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि हाल ही में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भीड़ की हिंसा पर बयान दिया था कि इससे उनको अपने बच्चों की चिंता होती है। विधायक ने शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के करोड़ों हिंदू गाय को माता के रूप में पूजते हैं।

लिहाजा नसीरुद्दीन शाह के समाज के लोगों को भी गाय माता का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन को देश के लोगों ने अभिनेता के रूप में बेहद प्यार दिया है। इसके बावजूद वह इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पृथ्वी सिंह राणा, राहुल कुमार, गोपाल कुमार आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें