अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल एक बाद फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
पिछले कुछ मामलों की तरह इस बार भी विधायक का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ है जिसमें विधायक छात्रसंघ और एक कांग्रेसी नेता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि विधायक का कहना है कि वीडियो करीब सात साल पुराना है और छात्रसंघ चुनाव के दौरान उन्हें और भाजपा को गलत रूप से पेश करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ वह पुलिस को तहरीर देंगे।
कभी थाने में हंगामा तो कभी महिलाओं के साथ मारपीट और कभी गुस्से में लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर नए वीडियो से सुर्खियों में है। वीडियो में विधायक किसी स्थान पर सभा को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं और विधायक का पूरा भाषण छात्रसंघ के साथ रुद्रपुर के एक कांग्रेस नेता पर केंद्रित है।
साथ ही पुलिस वीडियो में विधायक पुलिस के अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए उनके ललकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विधायक ने पूरे वीडियो को उनके खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने देहरादून में भी संगठन के लोगों को इसका जवाब दे दिया है।