फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले भाजपा MLA, कार्रवाई की मांग 

Fri, 22 Jul 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने के बाद भाजपा विधायक बृहस्पतिवार की शाम को राज्यपाल डा. केके पाल से मिले। प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में सत्ता पक्ष द्वारा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाए जाने के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले व बाद में विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात नहीं कही गई। क्योंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। संविधान के प्रावधानों के तहत निर्मित विधानसभा की नियमावली के मुताबिक सदन में किसी ऐसे मुद्दे पर चर्चा व मतदान नहीं हो सकता, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

ऐसी परिस्थिति में संविधान के अनुच्छेद 180 (2) व 181 के अनुसार कार्यवाही आवश्यक है। लेकिन सदन में ऐसे सदस्य को अध्यक्ष की पीठ बैठा दिया गया जिसके लिए सदन से अनुज्ञा नहीं ली गई थी। विपक्ष के विरोध करने पर उस सदस्य ने अपने पक्ष में सदन से खुद ही अनुज्ञा मांगनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विधानसभा की कार्यवाही को बताया शून्य
यह कैसे संभव है कि कोई सदस्य अध्यक्ष की पीठ पर बैठकर कार्यवाही का संचालन करे और अपने लिए ही सदन की अनुज्ञा मांगे। ऐसे में इस सदस्य द्वारा विधानसभा की संचालित की गई कार्यवाही शून्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि हमें आशंका है कि सरकार कोई ना कोई ड्रामा रचकर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लंबित अविश्वास प्रस्ताव के निस्तारण की कार्यवाही ना कर दे। इसलिए हम सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर न्याय की उम्मीद में आपके पास आए हैं। इस मौके पर भाजपा के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें