फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट विधायक दुष्कर्म प्रकरण : देहरादून में दर्ज दोनों मुकदमों को पौड़ी महिला थाना ट्रांसफर करने के आदेश

Wed, 18 Nov 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

द्वारहाट विधायक प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आईजी ने देहरादून में दर्ज दोनों मुकदमों को पौड़ी महिला थाना ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


विधायक से संबंधित मामलों की शुरूआत 13 अगस्त को हुई थी। विधायक की पत्नी ने एक महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। आरोप था कि महिला उनके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रुपयों की मांग कर रही है।

पुलिस ने विधायक की पत्नी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में महिला, उसके पति व तीन अन्य के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद महिला ने भी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस पर उसने कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर छह सितंबर को पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


तीसरी बार बदली विवेचना 
ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में उठापटक चलती रही। शुरुआत में विवेचना थाना पुलिस से हटाकर सीओ सदर अनुज कुमार को सौंपी गई थी। इसके बाद जब विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ तो जांच भी सीओ सदर को दी गई। लेकिन, चंद दिनों बाद ही मुकदमा एसआईएस शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया। दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना करते हुए एसआईएस की टीम ने मसूरी, नैनीताल, दिल्ली आदि जगहों पर जाकर तथ्य जुटाए हैं। लेकिन, अब फिर तीसरी बार इस मुकदमे को जिले से बाहर पौड़ी भेज दिया गया है। 

मुकदमों की निष्पक्षता से जांच हो इसके लिए सितंबर में डीआईजी देहरादून ने भी पत्र लिखा था। उस वक्त भी मुकदमों को कहीं और ट्रांसफर किए जाने पर विचार किया गया था। इस बीच सोमवार को भी डीआईजी की ओर से पत्र मिला तो इन मुकदमों की विवेचना को महिला थाना श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।
-अभिनव कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज

दून पुलिस शुरूआत से ही मुकदमों की जांच पारदर्शी तरीके से करती आ रही है। अब भी मेरी ओर से आईजी गढ़वाल रेंज को अनुरोध किया गया था। इस पर उन्होंने मुकदमों की विवेचना पौड़ी महिला थाने को ट्रांसफर की है।
- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने ब्लैकमेलिंग की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। विधायक की पत्नी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। जांच अधिकारी व सीओ सदर अनुज कुमार ने चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की है। 

महेश नेगी की पत्नी ने एक महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर महिला ने भी भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है और विधायक और उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन


वह विधायक और बेटी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

विधायक की पत्नी की ओर से लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सोमवार को पुलिस ने महिला के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। महिला पर आईपीसी की धारा 386, 389 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच अधिकारी और सीओ सदर अनुज कुमार ने चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें