ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चैंपियन के प्रकरण पर भी चर्चा हुई। शीर्ष नेतृत्व ने अब तक आए तथ्यों के आलोक में चैंपियन के आचरण को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। आचरण में सुधार न आने पर पार्टी और सख्त फैसला ले सकती है।
मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। पार्टी का निर्णय सिर माथे पर है। कोई दिक्कत नहीं है। अवसर मिलेगा तो मैं भी अपना पक्ष रखूंगा।
- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा विधायक