फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से भेजा गया पीजीआई चंडीगढ़

Tue, 01 May 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
BJP MLA Harbhajan Singh Cheema
विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद विधायक हरभजन सिंह चीमा फिर से अस्वस्थ हो गए। पीठ दर्द की शिकायत पर उन्हें देहरादून से भेजी गई एयर बस से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रीढ़ में दर्द की शिकायत पर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एक माह पूर्व दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया था। एल-2 का ऑपरेशन होने के बाद विधायक चीमा स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। एक हफ्ते से उन्हें रीढ़ के एल-3 पार्ट में दर्द महसूस होने लगा। विधायक के पुत्र प्रताप सिंह ने तीन दिन पूर्व उनकी रिपोर्ट लेकर पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों से परामर्श किया था।

जिस पर विधायक के एल-3 पार्ट्स में ऑपरेशन का सुझाव दिया गया था। चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में विधायक चीमा असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से संपर्क साधकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम के निर्देश पर एयर बस काशीपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में उतारी गई। विधायक चीमा पत्नी सुरजीत कौर और दो पुत्रों प्रताप सिंह और त्रिलोक सिंह के साथ एयर बस से चंडीगढ़ रवाना हुए। भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक, दिलप्रीत सिंह सेठी एवं अन्य शुभचिंतक वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें