फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षा निदेशक के समर्थन में आए भाजपा विधायक गैरोला

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले चाहे कोई हो गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन

- बेहतर काम कर रही सरकार, इससे छवि होगी खराब
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मारपीट और निदेशालय में तोड़फोड़ प्रकरण से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शिक्षक और कर्मचारी जहां इस मामले को लेकर आंदोलनरत हैं, वहीं, इस पर भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला का कहना है कि शिक्षा निदेशालय में जो हुआ और निदेशक पर कुर्सियां फेंकी गई उससे सरकार की छवि खराब होगी।
रायपुर विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, यदि किसी को कोई दिक्कत है तो उसे उचित फोरम पर रखा जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग यदि इस तरह से मारपीट करेंगे तो इसका न सिर्फ प्रदेश बल्कि देशभर में गलत संदेश जाएगा। गलत तो गलत है, चाहे कोई हो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस कृत्य को गलत कह चुके हैं। उन्होंने कहा, राज्य इसलिए नहीं बनाया कि नौकरी, पेशा कर रहे लोगों से कोई मारपीट करे। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी घटना की निंदा की है। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए जहां डीजीपी कार्यालय कूच किया, वहीं, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी सहित कुछ अन्य संगठनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन का एलान किया है। उनका कहना है कि राज्य आंदोलन में शिक्षकों, कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। उनके मान सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें