फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक में लिपटा बुके देने पर बिफरे भाजपा विधायक, दे डाला ये सुझाव

Sun, 18 Aug 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विधायक गणेश जोशी
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक से लिपटा फूलों का गुलदस्ता देने पर विधायक और नगर पालिकाध्यक्ष के बीच तीखी बहस हो गई। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका की ओर से गांधी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेश जोशी रहे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उन्हें प्लास्टिक से लिपटा फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जिस पर विधायक बिफर गए।

'प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है'

उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है, जिसको बंद करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से प्लास्टिक में लिपटे गुलदस्ते दिए जा रहे हैं। यह पालिका की लापरवाही दर्शाता है।

उन्होंने पालिका प्रशासन से प्लास्टिक से लिपटे गुलदस्तें की जगह पौधा देने के सुझाव दिया। विधायक जोशी ने कहा कि प्लास्टिक अभिशाप बन चुकी है। इसके प्रयोग को पूर्ण रूप से बंद कर देना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन को प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक जोशी बिफर पड़े

इस पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पहले प्लास्टिक की फैक्ट्रियों को बंद कराइये। इस पर विधायक जोशी बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद नहीं होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। 

अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग बंद करने के लिए पालिका कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पिछले दिनों विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा दुकानों से प्लास्टिक को जब्त कर चालान किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें