यात्री के माफी मांगने के बाद वह शांत हुईं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती बीते बुधवार को शाम को केदारनाथ पहुंचीं थी। इधर, केदारनाथ धाम में मौजूद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने इस प्रकार की घटना से इनकार कर दिया।
बता दें कि, केंद्रय मंत्री उमा भारती का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। हाल ही में वे यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने हर्षिल के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के अपने कक्ष में साधना की थी। केंद्रीय मंत्री ने मौन व्रत धारण करने के अलावा अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने मंदिर में सुबह की आरती में शामिल होने और सुबह-शाम भागीरथी और जालंधरी के संगम पर स्थित हरि शिला के दर्शन किए।