फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद सुलझने के बाद चीन को लेकर खुलकर बोले BJP के ये मंत्री, जानिए क्या कहा

Thu, 07 Sep 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डोकलाम व‌िवाद सुलझने के बाद बीजेपी के मंत्री ने चीन की खुलकर मुखालफत की। उन्होंने भारत-चीन व्यापार को लेकर भी बहुत कुछ कहा। आगे जान‌िए क्या कहा उन्होंने...
विज्ञापन


उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने महाराज ने कहा कि व्यापार और धमकाना एक साथ नहीं चल सकता। जनता को चीनी सामान का खुलकर बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पलायन के मामले में उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी के पास पूरे उत्तराखंड से कई सुझाव आ रहे हैं। इन्हें कंपाइल किया जा रहा है।

चीन के साथ पिछले दिनों दोकलम विवाद के दौरान कई बार उत्तराखंड का भी जिक्र आया। उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरें भी आईं। इस पर पूरी त्रिवेंद्र सरकार ने संयमित रुख अख्तियार किए रखा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जान‌िए आगे क्या कहा

​सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सिर्फ ये कहते रहे कि हमारी सेना किसी भी स्थिति से निबटने के लिए सक्षम है। पहली बार त्रिवेंद्र सरकार के किसी मंत्री ने अब दोकलम विवाद के बाद चीन के लिए कडे़ शब्दों का इस्तेमाल किया है।

विधानसभा में अपने कक्ष में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में महाराज ने कहा कि चीन का रवैया पूरी तरह से भारत विरोधी है। इसलिए चीनी सामान का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

महाराज ने पलायन के संबंध में भी अपनी राय रखी है। महाराज ने कहा है विंटर डेस्टिनेशन और होम स्टे जैसी योजना पलायन को रोकने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पलायन पर आयोग भले ही बन गया हो, लेकिन उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी अभी वजूद में है। इस कमेटी को लगातार लोगों के सुझाव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें