फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री का विवादित बयान, 'उत्तराखंड में रहना होगा तो वंदेमातरम कहना होगा'

Fri, 07 Apr 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dhan singh rawat - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के एक मंत्री ने फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उत्तराखंड में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा।
विज्ञापन


राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने यह विवादित बयान दिया है। हरिद्वार में कोर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। 

अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि उच्च शिक्षा में बहुत जल्द बदलाव नजर आने लगेगा। सरकार विवि व महाविद्यालयों में अनुशासन का स्तर सुधारने को सभी के लिए ड्रेस कोड व 180 दिन की अनिवार्य उपस्थिति के लिए विधेयक लाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी और कॉलेज में राष्ट्रगान जरूरी

गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि जिन बीएड कालेजों की उपस्थिति 180 दिन से कम होगी, उनकी मान्यता रद कर दी जाएगी। विवि व महाविद्यालयों में सुबह 10 बजे राष्ट्रगान व शाम चार बजे राष्ट्रगीत वंदेमातरम गान जरूरी होगा। इनका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी शिक्षण केंद्रों को हर तरह के नशे से मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है।

जल्द ही इसके लिए मजबूत कानून लाया जाएगा, जिसकी जद में शिक्षण संस्थाएं, उनके परिसर तो होंगे ही, साथ ही उनके आसपास के इलाकों में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। रावत ने कहा कि ये सभी नियम-कानून अगले शैक्षिक सत्र से लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें