कालसी। भाजपा जिला महामंत्री अमित डबराल ने बुधवार को बैठक में कार्यकर्ताओं से राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र का दो दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे। वह काश्तकारों, प्रबुद्ध जनों और अन्य वर्गों के लोगों से भी अलग-अलग संपर्क करेंगे। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, संजय तोमर, चमन सिंह नेगी, विकास तोमर, प्रीतम सिंह चौहान और प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे।