अगले तीन रविवार को महाभियान, दो लाख सदस्यों का लक्ष्य
महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही पार्टी अगले तीन रविवार 29 सितंबर, छह अक्तूबर, 13 अक्तूबर को महाभियान चलाएगी। इसमें प्रत्येक दिन दो लाख सदस्य बनाए जाएंगे। महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त होगा। प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ेगा। महाअभियान के तीनों दिन सभी सांसद, मंत्री, दायित्वधारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान मेयर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भू कानून: एनडी सरकार ने की शुरुआत, खंडूड़ी के समय हुई थी सख्ती, अब धामी सरकार वृहद तैयारी में जुटी
सक्रिय सदस्यता की कार्ययोजना भी बनीं
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। सभी जिलों में पांच नवंबर को जिला समीक्षा समिति के अनुमोदन के बाद मंडलवार सक्रिय सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष घोषित करेंगे। बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद अजय भट्ट, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश सदस्यता संयोजक कुलदीप कुमार, सह संयोजक मुकेश कोली, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।