भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में मंगलवार को होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति बनीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में अपने विषय सदन में रखें। बैठक में यूसीसी पर विपक्ष के हमलों पर सरकार ने तर्कों के साथ जवाब देने का फैसला किया है विधानमंडल भवन में एक सभागार में विधायक मंडल दल की बैठक का संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संचालन किया।
ये भी पढ़ें....भावुक हुआ सदन: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पहला दिन, अपनों को खोने का दिखा गम...सीएम ने एक-एक की बताई खासियत
बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व पार्टी के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। बैठक को मुख्यमंत्री धामी ने संबोधित किया। सभी मंत्रियों से पूरे होमवर्क के साथ सदन में आने की अपेक्षा की गई।